फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC went out to inspect the city and took stock of many places including vegetable market, garbage disposal center etc.

Bhiwani News: शहर के निरीक्षण पर निकले डीसी, सब्जी मंडी, कचरा निस्तारण केंद्र समेत कई जगहों का लिया जायजा

Mon, 05 Aug 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
DC went out to inspect the city and took stock of many places including vegetable market, garbage disposal center etc.
कचरा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करते डीसी।
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने रविवार को अधिकारियों को साथ लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज निकासी और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई सही ढंग से हो। इसी प्रकार से उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को शहर में बने कचरा प्वाइंट से नियमित रूप से गंदगी का उठान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने शहर में महम गेट क्षेत्र, फैंसी चौक, रोहतक गेट, सब्जी मंडी, बावड़ी गेट, दादरी रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, दिनोद गेट, हांसी गेट, भीम स्टेडियम रोड पर सीआईए और एसपी आवास के सामने इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों से सीवरेज व बरसाती पानी निकासी होने के बारे में बातचीत भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां भी सीवरेज के नाले खुले हैं, उनको ढका जाए ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो। डीसी ने दिनोद गेट क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल लीकेज दुरुस्त करने व पानी निकासी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसपी आवास के सामने भिवानी-हांसी सड़क पर बारिश के पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने रोहतक गेट से बावड़ी गेट और दादरी गेट क्षेत्र व आगे सरकुलर रोड पर सड़क के बीच लगाई रेलिंग को सीमेंट वर्क से सही करने के निर्देश दिए ताकि बारिश व तेज हवा में रेलिंग ना गिरे। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने डीसी को एक सप्ताह में दुरूस्त करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरबीर सिंह, नगराधीश विपिन कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा, नगर परिषद ईओ राजाराम और सफाई निरीक्षक विकास देसवाल भी मौजूद रहे।

नालों में कचरा डालने वालों के चालान काटने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीसी ने शहरी स्थानीय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों में कचरा डालने वालों के चालान किए जाए। इसके साथ ही शहर में प्वाइंट वाले क्षेत्र के लोगों को समझाया जाए कि रोड पर कचरा डालने के बजाय घर के सामने आने वाले नगर परिषद के ऑटो टिपर में ही कचरा डालें। इसके लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार कार्य को जल्द शुरू करवाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीसी ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार कार्य के शीघ्र टेंडर लगाएं और कार्य जल्द शुरू करवाएं ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी का क्षेत्र नीचा होने की वजह से बारिश का पानी जमा हो जाता है। उन्होंने विकास नगर के साथ लगते लगते क्षेत्र में मंडी के पास लगे कचरे व मलबे के ढेर को उठाने के भी निर्देश दिए।


डिवाइडर पर रेलिंग को एक सप्ताह में दुरुस्त किया जाए

डीसी ने दादरी रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट व कचरा सेग्रीगेशन प्लांट भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने डीसी को बताया कि शहर से प्रतिदिन करीब 130 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है। कचरे का यहां पर सेग्रीगेशन किया जाता है। शहर से डोर-टू डोर कचरा उठाने के लिए नगर परिषद के पास 60 ऑटो टिपर तथा 14 ट्रैक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed