फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC inspected the mustard procurement work in Tosham grain market and gave necessary instructions

Bhiwani News: डीसी ने तोशाम अनाज मंडी में सरसों खरीद कार्य का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
DC inspected the mustard procurement work in Tosham grain market and gave necessary instructions
तोशाम अनाज मंडी का निरीक्षण करते उपायुक्त महावीर कौ​शिक, एसडीएम डॉ. अश्वीर नैन व अन्य अ​धिकारी।
तोशाम। उपायुक्त महावीर कौशिक ने सरसों की खरीद व्यवस्था को लेकर अनाज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। डीसी महावीर कौशिक स्थानीय अनाज मंडी में सरसों खरीद कार्य का निरीक्षण करने वीरवार शाम को अनाज मंडी में पहुंचे और सरसों खरीद कार्य की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने किसानों एवं आढ़तियों की समस्याओं को भी जाना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसानों से बातचीत करते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि मंडी में फसल बिक्री में कोई समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से सरसों सुखाकर मंडी में लाने का भी आह्वान किया ताकि खरीद एजेंसियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने अनाज मंडी में बिजली और पानी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पेयजल और बिजली के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। बिजली और पानी सहित सभी व्यवस्था बेहतर हों।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने आढ़तियों की समस्याओं को भी जाना और तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद कार्य के साथ-साथ उठान का कार्य भी सुचारु रूप से रहे ताकि मंडी में खरीद कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे। एसडीएम डॉ अशवीर सिंह नैन ने बताया कि तोशाम अनाज मंडी में अब तक 17814 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 5870 क्विंटल सरसों की खरीद कर ली गई है और 1240 क्विंटल सरसों का उठान भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार, हरियाणा वेयर हाउस से धर्मबीर, सर्वेयर रविराज, मंडी प्रधान सुनील दलाल, चेतन शर्मा उपस्थित रहे।


एसडीएम व तहसील कार्यालय में पहुंचे डीसी
डीसी महावीर कौशिक ने दोपहर बाद तोशाम उपमंडल सचिवालय में पहुंच कर उपमंडल व तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने तहसीलदार अशोक कुमार व नायब तहसीलदार संजय शर्मा को दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम डॉ अशवीर सिंह नैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed