{"_id":"66734c2bc2f57659c8032a76","slug":"dc-and-sp-took-stock-of-the-school-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118947-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी व एसपी ने लिया स्कूल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी व एसपी ने लिया स्कूल का जायजा
Thu, 20 Jun 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 21 जून को भिवानी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते डीसी व एसपी
भिवानी। डीसी नरेश नरवाल व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 21 जून को भिवानी में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारी के लिए बीट्स इंटरनेशनल स्कूल जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि गत स्कूल का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
डीसी ने बीट्स इंटरनेशनल स्कूल के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी जरूरी औपचारिकताएं, सुरक्षा के सभी प्रबंधन, गर्मी के चलते पेयजल, निर्बाध बिजली सप्लाई, संभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग तथा आमजन, वीआईपी, मीडिया के बैठने का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। डीसी नरेश नरवाल ने मुख्यमंत्री के दौरा स्थल का जायजा लेने से पहले सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक में तैयारी को लेकर जरूरी निर्देश दे दिए थे।
बैठक में उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का बिट्स इंटरनेशनल स्कूल भिवानी में 21 जून को जिला में दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना और ई-क्षतिपूर्ति के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनको जिम्मेवारी सौंप दी गई है। इस दौरान एडीसी हर्षित कुमार, नगराधीश विपिन कुमार, उपमंडलाधीश हरबीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल, डीआईओ अमित लांबा मौजूद रहे।