{"_id":"66f303769822211c1807886b","slug":"date-for-online-enrollment-for-class-9th-to-12th-fixed-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123532-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कक्षा 9वीं से 12वीं ऑनलाइन नामांकन की तिथि निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कक्षा 9वीं से 12वीं ऑनलाइन नामांकन की तिथि निर्धारित
Tue, 24 Sep 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए नामांकन का विवरण भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। राजकीय, अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड से स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय, गुरुकुल, विद्यापीठ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सभी विद्यालयों के मुखिया राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी नामांकन शुल्क के साथ 25 सितंबर से नौ अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 10 से 16 अक्तूबर तक, 200 रुपये विलंब शुल्क सहित 17 से 23 अक्तूबर, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 24 से 30 अक्तूबर और 1,000 रुपये विलंब शुल्क सहित 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालक छात्रों के विवरणों में 8 से 13 नवंबर तक ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं। इसके लिए विद्यालय संचालक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का नामांकन विवरण, शुल्क एक बार में (एकमुश्त) ऑनलाइन भरा जाना है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन पत्र ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय की दाखिला खारिज पंजिका में अंतिम विद्यार्थी के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित छायाप्रति अपलोड करवाई जानी जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों का 50 रुपये प्रति छात्र प्रश्नपत्र शुल्क भी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन जमा करवाना होगा। नामांकन की अंतिम तिथि के बाद प्रश्नपत्र शुल्क 1,000 रुपये अथवा सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार शुल्क जुर्माना सहित भरना होगा। अन्यथा प्रश्नपत्र प्राप्त न होने की अवस्था में विद्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का 9वीं कक्षा में पहले पंजीकरण हो चुका है और उन्होंने इसी बोर्ड से नियमित, मुक्त विद्यालय के बजाय अन्य समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है तो ऐसे विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में नामांकन करवाने की जरूरत नहीं है। कक्षा 11वीं में पहले नामांकन करा चुके विद्यार्थी का विद्यालयों की ओर से पुन: पंजीकरण करवाना होगा, जिसके लिए 100 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं, 10वीं, 12वीं में अध्ययनरत जिन विद्यार्थियों का नामांकन पहले हो चुका है और वे परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं या दोबारा उसी कक्षा में दाखिला लिया है तो उनके नामांकन पत्र दोबारा भेजने की जरूरत नहीं है। उनका केवल पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा, जिसके लिए 100 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करवाना होगा।