फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Date for free Aadhaar update extended till 14 September

Bhiwani News: यूआईडीएआई ने 14 सितंबर तक बढ़ाई मुफ्त आधार अपडेट करने की तिथि

Sun, 16 Jun 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Date for free Aadhaar update extended till 14 September
भिवानी। यूआईडीएआई ने आमजन की सुविधा के मद्देनजर आधार कार्ड मुफ्त अपडेट की तारीख बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है।
विज्ञापन


डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि पहले आधार मुफ्त अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 जून तय थी। इसे अब तीन महीने के लिए 14 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। नागरिक स्वयं भी uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। किसी भी सीएससी या आधार सेंटर पर भी इसे अपडेट करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

आधार कार्ड को अपडेट के लिए इस्तेमाल दस्तावेज पर धारक का नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाणपत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड धारक myadhar पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं myadhar एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड :
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

- अब आपको आधार कार्ड अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- एड्रेस के विकल्प का चयन करें।

- इसके बाद प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा।

- अब अपडेट एड्रेस के संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

- अपडेट अनुरोध स्वीकृत होने के बाद 14 डिजिट का यूआरएन नंबर मिलेगा।

- इस नंबर को सुरक्षित रख लें। कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

- यूआरएन नंबर के जरिए आप अपने आधार की स्थिति जांच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed