फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cut in the corporate office to two villages organically

दो गांवों के लोगों ने निगम कार्यालय में काटा बवाल

Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cut in the corporate office to two villages organically
chakhi
चरखी दादरी। गांव भैरवी और चरखी के ग्रामीण बिजली किल्लत से परेशान होकर मंगलवार दोपहर रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंच गए। निगम के उदासीन रवैये से खफा ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने ही जमकर बवाल काटा। बाधित बिजली सप्लाई की बहाली की मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक अधिकारियों से ग्रामीणों की जुबानी जंग भी हुई। इसके बाद अधिकारियों के जल्द से जल्द बिजली समस्या के समाधान के आश्वासन पर ग्रामीण संतुष्ट होकर वापिस लौट गए।
विज्ञापन

बिजली निगम पहुंचे गांव भैरवी के ग्रामीणों का तर्क था कि पिछले दस दिन से उनके गांव में ट्रासंफार्मर जला हुआ है लेकिन निगम ने अब तक उसे बदलने की जहमत नहीं उठाई है। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली ठेकेदार पर मनमर्जी से काम पूरा करने के आरोप मंढे़ है। ग्रामीण राजकुमार, ओमप्रकाश, शीशराम, राज सिंह, दलीप, रमेश व दलबीर आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांवों में कंडम पड़ी बिजली तारों की जगह एबी केबल लगाने का कार्य निगम द्वारा करवाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी से काम बंद कर रखा है। अभी तक आधे गांव की बिजली तारें ही बदली गई है। फिलहाल काम बंद होने से आधे से ज्यादा गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की सूचना देने पर भी दस दिन बीत जाने पर इसका समाधान निगम की तरफ से नहीं किया गया है।
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत लाइनमैन कैसे करें फॉल्ट ठीक
निगम कार्यालय पहुंचे चरखी के ग्रामीणों का भी पारा हाई हो गया। सरपंच गुलजारी, पूर्व सरपंच मातूराम, सुखबीर, राजबीर, अमित, पंच धर्मेंद्र, रमेश सोलंकी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 25 ट्रासंफार्मर रखे हुए हैं। इनमें से फिलहाल तीन ही काम कर रहे है। बाकी सभी ट्रासंफार्मरों में फॉल्ट आया हुआ है। वहीं, गांव में तैनात लाइनमैन सारा दिन नशे में धुत रहता है और फॉल्ट ठीक करने की कहने पर साफ इंकार कर देता है। इस मामले की शिकायत लिखित में अधिकारियों को भी दी गई है मगर कोई सुनवाई अब तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed