{"_id":"6170646e853b851f682b871e","slug":"crpf-jawan-kills-wife-and-throws-dead-body-in-canal-bhiwani-news-hsr6149424196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या कर नहर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या कर नहर में फेंका शव
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी सीआरपीएफ जवान। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले के गांव मनसरवास निवासी सीआरपीएफ जवान ने दिल्ली की एक लड़की के प्रेम जाल में फंसकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को सोनीपत की नहर में फेंक दिया। प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस अब आरोपी फौजी को साथ ले जाकर सोनीपत की नहर से शव की तलाश में जुटी है।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कुबूला है कि उसने 2 अक्तूबर को पत्नी अन्नू की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। आरोपी ने हत्या के बाद पुलिस में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवा दिया था, लेकिन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को अंदेशा हुआ। इसके बाद आरोपी दिनेश से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना कुबूल कर लिया।
गांव मनसरवास निवासी दिनेश सात साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। पांच साल से दिनेश जम्म-कश्मीर में तैनात है। दिनेश की फेसबुक पर अन्नू नामक लड़की से 2018 में दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उसने अन्नू के साथ प्रेम विवाह कर लिया। फिलहाल दिनेश व अन्नू दो साल की बेटी भी है। इसके बाद दिनेश फिर से प्रेम के चक्कर में फंस गया। अन्नू से तीन साल की शादीशुदा जिंदगी के बावजूद दिनेश दिल्ली की ही एक लड़की को अपना दिल दे बैठा। इसके बाद दिनेश अन्नू को छोड़कर दिल्ली वाली प्रेमिका से प्रेम विवाह करना चाहता था। इसके लिए उसने 2 अक्तूबर की रात को अन्नू का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने शव को एक कट्टे में डाला और अपनी बाइक पर रखकर कई किलोमीटर दूर रात को ही सोनीपत जिले की एक नहर में फेंक दिया। इतना सब कर दिनेश ने अगले दिन पुलिस चौकी में शिकायत दी कि उसकी पत्नी अन्नू बिना बताए घर से लापता हो गई है। जिस पर पुलिस ने दिनेश की कॉल डिटेल निकाली तो दिनेश संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने जब दिनेश से कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने अन्नू की हत्या करना कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
सोनीपत ले जाकर शव की तलाश करेगी पुलिस
जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि संदेह होने पर पुलिस पूछताछ में दिनेश ने अन्नू की हत्या का राज खोल दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिनेश को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस दिनेश को साथ ले जाकर सोनीपत की उस नहर से अन्नू के शव को तलाशेगी।