फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crisis looms again on 54 unauthorized colonies of Municipal Council

Bhiwani News: नगर परिषद की 54 अनधिकृत कॉलोनियों पर फिर मंडरा रहा संकट

Fri, 13 Oct 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Crisis looms again on 54 unauthorized colonies of Municipal Council
भिवानी।
विज्ञापन

नगर परिषद की 54 अनधिकृत कॉलोनियों पर फिर से आपत्ति लगने का संकट मंडरा रहा है। अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने का प्रस्ताव नगर परिषद सदन की बैठक में अभी नहीं हुआ है, जबकि मसौदा मुख्यालय भी भेजा जा चुका है। हालांकि नगर परिषद हाउस की बैठक में इस प्रस्ताव को महज औपचारिकता ही मान रहे हैं।
दो बार पहले भी अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने के मसौदे पर आपत्ति लगाकर उसे वापस भेजा जा चुका है। कॉलोनियों की हदबंदी और किला एवं खसरा नंबरों पर भी आपत्ति आ चुकी है। नगर परिषद के मसौदे में कई कॉलोनियों तो पिछले एक दशक से भी अधिक पुरानी हैं, जिन्हें अब तक अधिकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भिवानी शहर का पिछले दो दशकों में दायरा काफी बढ़ गया है। इस दौरान शहर में कई छोटी कॉलोनियां बड़ी हो गई हैं। वहीं कई नई कॉलोनियां भी अस्तित्व में आई हैं। भिवानी शहर करीब पौने तीन लाख से अधिक आबादी का हो गया है। अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने में एक पेंच यह भी फंसा है कि नगर योजनाकार विभाग और नगर परिषद दोनों ही हद अलग-अलग हैं, मगर जिन कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने का मसौदा मुख्यालय गया है। उसमें किला नंबर और खसरा नंबर भी आपस में मेल खा रहे हैं। यह तय नहीं हो पा रहा था कि कौन सी कॉलोनी नगर परिषद की है और कौन सी नगर योजनाकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर योजनाकार की कई कॉलोनी शहरी कॉलोनियों से सटी हैं। इसके बाद नगर परिषद ने अब हरसेक से सर्वेक्षण कराकर पहले म्युनिसिपल काउंसिल के मुख्य अभियंता से इस मसौदे की तकनीकी जांच भी कराई है। इसके बाद ही इसे मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय भेजे गए मसौदे में कई कॉलोनियों के संबंध में अब नगर परिषद को नए प्रस्ताव पास करने बाकी हैं। जिसको लेकर अगले सप्ताह नगर परिषद हाउस की बैठक बुलाई गई है।


शहर के इन हिस्सों में हैं अनधिकृत कॉलोनियों की हद
शहर के रोहतक रोड स्थित बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन, न्यू डिफेंस कॉलोनी, पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र, संजय मेमोरियल कॉलेज का क्षेत्र, हांसी रोड पर देवनगर कॉलोनी, तिगड़ाना मोड के समीप का कुछ इलाका शामिल है। इसी तरह महम रोड पर न्यू विद्या नगर कॉलोनी, कमला कॉलोनी, गांधी नगर, सिटी स्टेशन लाइन पार कॉलोनी, खरकड़ी फाटक पार कॉलोनी, लोहारू रोड का न्यू उत्तम नगर, डाबर कॉलोनी, तोशाम बाईपास का कुछ क्षेत्र शामिल है।


शहरी विकास एवं निकाय विभाग को भेजे गए अनधिकृत कॉलोनियों मसौदे में अब किसी तरह की कोई दिक्कत या अड़चन नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ कॉलोनियों के संबंध में हाउस की बैठक में नए प्रस्ताव पास किए जाने हैं। इसको लेकर अगले सप्ताह बैठक में इस पर सभी पार्षदों से चर्चा के बाद प्रस्ताव सर्व सहमति से किए जाएंगे। अनधिकृत कॉलोनियों का हरसेक कंपनी से सर्वेक्षण भी कराया गया है।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article