फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth arrested for sending liquor to Bihar by pasting fake bar code stickers on cans in Bhiwani

Bhiwani: डिब्बे पर फर्जी बार कोड का स्टिकर लगाया, बिहार में शराब भेजने का प्रयास, युवक गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Apr 2023 02:01 PM IST
सार

भिवानी में कोरियर के जरिए बिहार में शराब भेजने के लिए जा रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की , जिसमें पता लगा की युवक क डस्टर गाड़ी में 144 अंग्रेजी शराब की बोतलों लेकर जा रहा है।

विज्ञापन
Youth arrested for sending liquor to Bihar by pasting fake bar code stickers on cans in Bhiwani
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भिवानी पुलिस ने एक युवक को धोखाधड़ी करके बिहार में शराब भेजने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया है। युवक कथित दवाइयों के कार्टून पर नकली बार कोड का स्टिकर व अंग्रेजी शराब की पहचान छुपाकर काेरियर के जरिए बिहार में शराब भेजने के लिए जा रहा था। पुलिन ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक को भिवानी में दबोचा। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान जिला चरखी दादरी के गांव पैंतावास कलां निवासी लोकेश के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 144 बोतलें शराब की व एक डस्टर गाड़ी बरामद की है। आरोपी पर शहर थाना में आबकारी व धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


सिटी थाना में धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत युवक पर केस दर्ज
शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि चरखी दादरी के गांव पैंतावास निवासी लोकेश अपनी डस्टर गाड़ी में कार्टून पर नकली बार कोड का स्टिकर लगाकर व कार्टून में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलों की पहचान छुपाकर कोरियर के जरिए बिहार के समस्तीपुर में भेजने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी को शिव जोगी वाला मंदिर के समीप से नाकाबंदी करके पकड़ा। डस्टर गाड़ी में से पुलिस ने 18 कार्टून बरामद किए।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान चरखी दादरी के गांव पैंतावास निवासी के रूप में हुई
प्रत्येक कार्टून के अंदर 18 शराब की बोतलें थी। पुलिस ने वाहन चालक से शराब से संबंधित लाइसेंस मांगा तो मौके पर वाहल चालक लाइसेंस पेश नहीं कर सका। वहीं, शहर थाना पुलिस ने बताया कि शराब को कब्जे में लिया और वाहन चालक लोकेश के खिलाफ संबंधित नियमानुसार कार्रवाई करके सिटी थाना में आबकारी, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed