फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Young man post objectionable pictures of girl on fake Facebook ID in Bhiwani of Haryana

शर्मनाक: युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी पर डाली आपत्तिजनक तस्वीरें, लड़की ने निगला जहर, सदमे में मां की मौत

Tue, 11 Jan 2022 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 08:56 PM IST
सार

लड़के ने मंगेतर के पास भी आपत्तिजनक तस्वीरें भेज रिश्ता तुड़वा दिया था। युवक की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने जहर निगल लिया, वहीं सदमे में लड़की की मां की मौत हो गई। आरोपी युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर तस्वीरें पोस्ट की थी और शादी के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
Young man post objectionable pictures of girl on fake Facebook ID in Bhiwani of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र में एक युवक ने फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें डालकर उसे बदनाम किया और उस पर शादी का दबाव बनाया। इससे आहत होकर लड़की ने जहर निगल लिया। बेटी के जहर निगलने और युवक की हरकतों की जानकारी मिलने से लड़की की मां की सदमे में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। 

विज्ञापन


बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दो पोतियों की सगाई हो चुकी थी। जोनी नामक युवक ने उसकी पोती की कुछ आपत्तिजनक फोटो मंगेतर के पास भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जोनी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, जिस पर उसकी पोती का फोटो डाला व फोन कर उसकी पोती को काफी परेशान किया और उसने शादी का नाजायज दबाव बनाया।
विज्ञापन


आरोपी युवक की हरकतों से परेशान होकर उसकी पोती ने रविवार को जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को लेकर 72 घंटे इंतजार करने का समय दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पोती ने आरोपी जोनी की हरकतों से परेशान होकर जहर निकलने की बात कही थी। इस पर मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सदमा बर्दास्त नहीं कर पाई मां

लड़की के परिजनों ने बताया कि जब उसकी मां को बेटी द्वारा जहर निगले जाने के बारे में और पूरे प्रकरण का पता चला तो उसे दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि लड़की की मां यह सदमा बर्दास्त नहीं कर पाई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

आरोपी जोनी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -हरिओम, एसएचओ बवानीखेड़ा पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed