फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Under suspicious circumstances death of middle aged miner in bhiwani, used to work on stone crusher machine

Bhiwani: संदिग्ध परिस्थितियोंं खानक के अधेड़ की मौत, स्टोन क्रशर मशीन पर करता था काम

Tue, 13 Jun 2023 03:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 13 Jun 2023 03:21 PM IST
सार

मृतक का बेटा मुकेश ने बताया कि उसका पिता खानक में एक स्टोन क्रशर की मशीन पर काम करता था। खानक पर उसके पिता के साथ काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके पिता की तबीयत खराब है। सूचना पाकर जब वह खानक पर पहुंचा तो उसका पिता धूप में बेहोशी हालत में जमीन पर पड़ा था।

विज्ञापन
Under suspicious circumstances death of middle aged miner in bhiwani, used to work on stone crusher machine
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में खानक में एक स्टोर क्रशर मशीन पर काम करने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे अजय के बयान पर इस मामले में इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है। मृतक उमेद(51) हाल गांव खानक में रहता था।

विज्ञापन


तोशाम थाना पुलिस ने शव का पोसमार्टम करवाकर परिजनों का सौंपा
मृतक का बेटा मुकेश ने बताया कि उसका पिता खानक में एक स्टोन क्रशर की मशीन पर काम करता था। खानक पर उसके पिता के साथ काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके पिता की तबीयत खराब है। सूचना पाकर जब वह खानक पर पहुंचा तो उसका पिता धूप में बेहोशी हालत में जमीन पर पड़ा था। अन्य लोगों की मदद से उसके पिता को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले की सूचना तोशाम थाना पुलिस को दी गई। इस मामले के सूचना पाकर तोशाम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरकि अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
खानक में एक स्टोन क्रशर पर एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक के बेटे के बयान पर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की है। -एसआई आनंद कुमार, जांच अधिकारी, तोशाम थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed