फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three lakh cash and three and half kilos of silver looted from jewellers in Bhiwani

Bhiwani: आभूषण व्यापारी पर हमला, हथियार के बल पर लाखों की नकदी व पौने तीन किलो चांदी की लूटी, फिर लाठी से मारा

Thu, 02 Mar 2023 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Mar 2023 01:17 PM IST
सार

भिवानी में हथियार के बल पर बदमाशों ने आभूषण व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। व्यापारी रोजाना की तरह ही दुकान से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में गांव सांगा के समीप दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उसकी स्कूटी को पहले तो टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Three lakh cash and three and half kilos of silver looted from jewellers in Bhiwani
जोधपुर में लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

भिवानी में हथियार के बल पर भिवानी के आभूषण व्यापारी से पौने तीन किलो चांदी और सोने के आभूषण लूट की वारदात सामने आई है। वारदात के बाद सर्राफा व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया वहीं सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वारदात बुधवार रात की है। अस्पताल में उपचाराधीन गांव बड़ाला निवासी 41 वर्षीय देवेंद्र ने बताया कि उसकी भिवानी की जैन चौक क्षेत्र में सर्राफा की दुकान है।

विज्ञापन


घायल सर्राफा व्यापारी अस्पताल में दाखिल, जांच में जुटी सदर पुलिस
देवेंद्र बुधवार रात को रोजाना की तरह ही दुकान से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में गांव सांगा के समीप दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उसकी स्कूटी को पहले तो टक्कर मारी और फिर उसे नीचे गिराकर उसके पैर में लाठी से हमला कर दिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। घायल व्यापारी देवेंद्र का आरोप है कि बदमाश उससे करीब तीन लाख रुपये की नकदी, पौने तीन किलो ग्राम चांदी और एक तोला सोने के आभूषण लेकर भाग गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर लाठी से किया हमला
वहीं मामले की सूचना डॉयल 112 पर दी। लेकिन पुलिस की मदद काफी देर बाद पहुंची। देवेंद्र ने आशंका जताई कि बदमाश आसपास के गांव के ही हो सकते हैं। फिलहाल सदर पुलिस के सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने घायल सर्राफा व्यापारी के बयान दर्ज कर इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। बीच रास्ते सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात के बाद सर्राफा व्यापारियों में भी रोष बना है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed