फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thievs stole diamond ring and cash from ring ceremony function in Bhiwani

Bhiwani: सज धज कर रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में घुसे चोर, डायमंड की रिंग और पांच लाख नकदी से भरा बैग लेकर फरार

Tue, 13 Dec 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 12:30 PM IST
सार

बैग के अंदर रखे ई-सिम वाले फोन को ट्रेस करने पर बैग गांव तिगड़ाना के समीप झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला। बैग के अंदर से चोर डायमंड की रिंग, पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
Thievs stole diamond ring and cash from ring ceremony function in Bhiwani
भिवानी में रिंग सेरेमनी समारोह से चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के एक निजी होटल में आयोजित रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में सज-धज के आए चोर डायमंड की रिंग व लाखों रुपये से भरे बैग को चोरी कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


बैग के अंदर रखे ई-सिम वाले फोन को ट्रेस करने पर बैग गांव तिगड़ाना के समीप झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला। बैग के अंदर से चोर डायमंड की रिंग, पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों पर संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


पीड़ित गांव ढांगर निवासी तसबीर शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की तीन दिसंबर को जिला कारागार के समीप स्थित एक होटल में रिंग सेरेमनी थी। लड़का व लड़की के पक्ष से करीब 150 रिश्तेदार रिंग सेरेमनी में आए हुए थे। देर रात करीब सवा बारह बजे डीजे पर परिजन डांस कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने अपना बैग सोफे पर रख दिया और कुछ समय के लिए डीजे पर वार-फेर करने के लिए चली गई। जब उनकी पत्नी वापस आई तो उन्हें बैग चोरी हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग के अंदर तीन फोन, एक डायमंड की रिंग व पांच लाख की नकदी रखी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की जिसके अंदर दो चोर बैग को लेकर जाते हुए दिखाई दिए। परिजनों ने बैग में रखे फोन की लोकेशन ट्रेस करके उनको पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोर बैग में रखी डायमंड की रिंग व पांच लाख रुपये की नकदी निकालकर बैग को गांव तिगड़ाना के समीप झाड़ियों में फेंककर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed