फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thieft from temple and house, police, action, bhiwani

चोरों ने मंदिर और मकान से लाखों का सामान किया पार

Fri, 05 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 05 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
thieft from temple and house, police, action, bhiwani
thief - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। बीटीएम चौक स्थित दो मंदिरों को निशाना बनाया और चांदी का छत्र व दान पात्र चोरी कर ले गए। चोरों ने फ्रेंडस कॉलोनी में एक मकान को अपना निशाना बनाया और आभूषण चोरी कर ले गए। बुधवार रात चोरों ने बीटीएम चौक क्षेत्र स्थित श्रीश्याम मंदिर व शनिदेव मंदिर को अपना निशाना बनया। चोर मंदिर से दान पात्र और सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क चोरी कर ले गए। साथ ही मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र भी चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि चोरी के लिए चोरों ने मंदिर के ताले नहीं तोड़े बल्कि डुप्लीकेट चाबी का प्रयोग किया। रात करीब एक से दो बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी की सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस ने फिंगर प्रिंट लिए और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्रीश्याम बाबा मंदिर के संरक्षक घनश्याम बागड़ी ने बताया कि चोरों ने मंदिर के अंदर घुसने के लिए ताले तोड़ने की बजाए डुप्लीकेट चाबी से ताले खोले और फिर चोरी करने के बाद इन्हें बंद भी किया। चोर मंदिर के अंदर से करीबन एक लाख का सामान व नगदी चोरी कर ले गए हैं। वहीं इसी मंदिर के पिछले हिस्से में बने शनिदेव मंदिर में भी चोरों ने सेंधमारी की।
विज्ञापन


परिवार सोता रहा, घर में हो गई चोरी
फ्रेंडस कॉलोनी में पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक कर्ण सिंह ने बताया कि वे घर के एक कमरे में सो रहे थे और चोरों ने दूसरे कमरे में चोरी की। चोर नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत हजारों में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में रखी एक लाख की नगदी भी चोरी होने की शंका थी मगर वह घर में ही मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed