फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The examinees who leaked the paper of Haryana Board were caught in Bhiwani

भिवानी: पेपर आउट करने वाले परीक्षार्थी पकड़े गए, यूएमसी दर्ज करने की तैयारी

Fri, 29 Apr 2022 02:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 02:32 AM IST
सार

भिवानी के मॉडल संस्कृति केएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 12वीं की परीक्षा दे रहे थे।

विज्ञापन
The examinees who leaked the paper of Haryana Board were caught in Bhiwani
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

भिवानी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढोली कलां में 30 मार्च को सीनियर सेकेंडरी के हिंदी विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने वाले परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े गए। परीक्षार्थियों की पहचान हो गई है। अब उनके यूएमसी दर्ज करने की तैयारी है। हालांकि परीक्षार्थियों को नोटिस देकर बोर्ड मुख्यालय बुलाया जाएगा, जहां बातचीत और अपराध के आधार पर सजा तय की जाएगी। वहीं, गुरुवार को हुई पुन: परीक्षा में 16 नकलची दबोचे गए। दो मुन्नाभाई भी पकड़े गए, जिनके प्रतिरूपण का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 30 मार्च को सीनियर सेकेंडरी के पहले ही पेपर में मंढोली कलां गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र आउट किया गया था, जिस कारण वहां की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। साथ ही परीक्षा केंद्र को भी बहल शिफ्ट कर दिया गया था। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक एक छात्रा प्रश्नपत्र को सामने रख फोटो खिंचवा रही थी। फोटो शिक्षक ने खिंची थी। इस तथ्य के प्रकाश में आने के बाद से ही  बोर्ड के अधिकारी और उनकी टीम इस मामले की तह तक जाने में जुट गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह भिवानी के मॉडल संस्कृति केएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 12वीं की पुन: परीक्षा में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान पेपर आउट करने वाले परीक्षार्थी पकड़े गए। एक परीक्षार्थी की उसकी घड़ी व हाथ से पहचान की गई, जिसके बाद परीक्षार्थी ने भी कबूल किया शिक्षक ने फोटो खिंची थी। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पहले ही विभाग को लिखा जा चुका है। इन परीक्षार्थियों को नोटिस देकर मुख्यालय बुलाया जाएगा, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नकलची पकड़े, दो प्रतिरूपण के केस
गुरुवार को हुई 12वीं की पुन: परीक्षा में 16 नकलची पकड़े गए। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने पलवल के राकवमावि, पलवल-10 पर दो मुन्नाभाई पकड़े। अनुक्रमांक 3022369304 एवं 3022369674 पर असली परीक्षार्थियों के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई और प्रतिरूपण के केस दर्ज किए गए। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने झज्जर व नारनौल में सात नकलची, जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने नूंह में तीन, सोनीपत में दो, पलवल में दो नकलची पकड़े।


पुन: परीक्षा 30 को
बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की 27 अप्रैल को रद्द हुई विषय की पुन: परीक्षा 30 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित करवाई जाएगी। इस परीक्षा में 412 परीक्षार्थी भाग लेंगे। चरखी दादरी के रावमावि, मिसरी-01 परीक्षा केंद्र की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा अब आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक ढ़ाणी फाटक , गांधी नगर चरखी दादरी-01 परीक्षा केंद्र पर तथा गुरुग्राम के रा.मॉडल सस्कृति वमावि., सुशांत लोक सेक्टर-43 गुुरुग्राम-30 की शारीरिक विषय की परीक्षा डी.ए.वी.व.मा.वि., खाडसा रोड़, गुरुग्राम-2(बी-1) पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed