फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teenaged Girl gave information on phone Forcely Retain

किशोरी ने फोन कर बताया, जबरन रखा जा रहा उसे

Mon, 05 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Mon, 05 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो अक्तूबर को राजस्थान के जोधपुर जिले से लापता किशोरी की फोन लोकेशन भिवानी की चिरंजीव कॉलोनी आई। किशोरी ने अल सुबह फोन कर जबरन रखने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद भिवानी और राजस्थान पुलिस ने घर-घर जाकर सर्च अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया।

चिरंजीव कॉलोनी के बाद पुलिस ने शहर के समीवर्ती गांव नौरंगाबाद में लड़की की तलाश की, लेकिन समाचार भेजे जाने तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। लड़की के परिजनों को जिस लड़के पर शक है, वह मूल रूप से नौरंगाबाद का रहने वाला है।

 राजस्थान के जोधपुर जिले की तहसील भोपालगढ़ की 17 वर्षीया एक किशोरी दो अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो फेसबुक से पता लगा कि किशोरी की दोस्ती भिवानी जिले के गांव नौरंगाबाद के एक युवक से थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। रविवार अल सुबह करीब चार बजे किशोरी ने अपने घर फोन कर जबरन रखने की बात कही। किशोरी के चाचा ने बताया कि लड़की ने अपनी मम्मी के पास फोन कर बताया कि वह वापस आना चाहती है, उसे जबरदस्ती रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से ट्रेनों की भी आवाज आ रही थी। फोन लोकेशन के आधार पर रविवार सुबह राजस्थान पुलिस और परिजन भिवानी पहुंचे। यहां चिरंजीव कॉलोनी में लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान चलाया। किशोरी का फोन स्विच ऑफ आने के कारण दोबारा फोन लोकेशन नहीं मिल पाई।

करीब तीन घंटे के सर्च अभियान के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो राजस्थान पुलिस और किशोरी के परिजन लड़के के गांव नौरंगाबाद पहुंचे और तलाश की। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा था। टीआईटी चौकी इंचार्ज बीर सिंह, हवलदार सतीश कुमार ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर से लापता किशोरी को तलाशने के लिए राजस्थान पुलिस यहां आई थी। उनकी मदद के लिए चौकी पुलिस साथ गई।


फेसबुक से लगा युवक का सुराग
परिजनों को युवक की पहचान फेसबुक से हुई। किशोरी का फेसबुक अकाउंट खोला तो पता लगा कि फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों घर से निकल गए। फेसबुक पर मिली जानकारी के बाद ही जिले के नौरंगाबाद के युवक पर शक हुआ।



किरायेदार हैं, मगर कोई आईडी नहीं, न पुलिस वेरिफिकेश
किशोरी को तलाशने के लिए जब पुलिस ने चिरंजीव कॉलोनी में तलाश की तो पाया कि अनेक घरों में किरायेदार है। मगर मकान मालिकों के पास उनकी न कोई आईडी है और न ही अन्य कोई पहचान। इतना ही नहीं किसी ने किरायेदार रखने से पहले कोई पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई। अब सभी को किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed