{"_id":"63bae5bad6557108eb137fb5","slug":"teen-tortured-in-hotel-in-bhiwani-of-haryan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: होटल पर गर्म लोहे से किशोर के शरीर को दागा, मां व संचालक पर मारपीट के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: होटल पर गर्म लोहे से किशोर के शरीर को दागा, मां व संचालक पर मारपीट के आरोप
Sun, 08 Jan 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:18 PM IST
सार
किशोर को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्टेट क्राइम ब्रांच व बाल कल्याण समिति की टीम ने किशोर को बरामद किया है। महेंद्रगढ़ जिले की महिला दो माह से बेटे के साथ होटल पर रह रही थी।
विज्ञापन
होटल पर गर्म लोहे से किशोर के शरीर को दागा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर एक होटल पर किशोर को यातनाएं दी गई। उसके शरीर पर कई जगह गर्म लोहे से दागे जाने के निशान पड़ गए थे। उसके चेहरे पर भी कई स्थानों पर जख्म था। सूचना मिलने पर रविवार को स्टेट क्राइम ब्रांच व बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने किशोर को बरामद किया। किशोर को टीम ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना सदर पुलिस थाना में भी दी गई। किशोर की हालत के लिए जिम्मेदार उसकी मां व होटल संचालक को बताया गया है।
विज्ञापन
स्टेट क्राइम ब्रांच के इंचार्ज संजय सिंह, एसआई कपिल देव, कांस्टेबल राजबीर, जयवीर और महिला कांस्टेबल सोनू के साथ बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर के साथ संयुक्त टीम रविवार सुबह तिगड़ाना मोड़ स्थित प्रवीण होटल पर पहुंची, जहां साढ़े 13 साल का एक किशोर चारपाई पर जख्मी हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे। उसके शरीर पर ये जख्म किसी लोहे की वस्तु से दागे जाने व किसी भारी चीज से मारपीट किए जाने से बने थे। टीम ने किशोर को रेस्क्यू किया और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
किशोर ने टीम के सदस्यों को प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह अपनी मां के साथ करीब दो माह से होटल पर रह रहा है। वे मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन शादीशुदा है। वे दो भाई और दो बहन हैं।
बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर ने बताया कि किशोर की सोमवार को काउंसिलिंग कराई जाएगी। जिसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस को भी दी जाएगी। किशोर ने उसके साथ मारपीट करने के मां और होटल संचालक पर आरोप लगाए हैं। टीम ने कहा कि फिलहाल सदर पुलिस को भी इस संबंध में शिकायत दी जाएगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।