फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student beat teacher in Bhiwani of Haryana

Bhiwani: बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम रोके जाने से नाराज छात्र ने फोड़ा प्राध्यापक का सिर

Wed, 15 May 2024 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 03:58 PM IST
सार

छात्र अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्कूल पहुंचा और डंडे से टीचर का सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन
Student beat teacher in Bhiwani of Haryana
छात्र ने फोड़ा सरकारी स्कूल के प्राध्यापक का सिर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट रोके जाने से नाराज एक छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी स्कूल के टीचर का डंडे से सिर फोड़ डाला। छात्र अपने दोस्तों के साथ मिलकर सरकारी स्कूल पहुंचा और रिजल्ट रोके जाने पर पहले तो हंगामा किया और फिर टीचर का डंडे से सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में अध्यापक को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिला कराया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में गैर हाजिर था, इसी वजह से उसका रिजल्ट रोका गया था। मामला गांव सांगा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है। 
विज्ञापन


जिले के गांव मदीना के रहने वाले स्कूल प्राध्यापक राजकुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी गांव सांगा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में है। उसने बताया कि वह स्कूल में बच्चों को हिंदी विषय पढ़ाते हैं। उनके स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र का प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र इससे नाराज होकर अपने साथियों को लेकर स्कूल में पहुंच गया। सभी युवकों के हाथों में डंडे थे। छात्र व उसके साथियों ने स्कूल के अंदर घुसकर स्कूल स्टाफ के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। राजकुमार ने छात्रों को रोकना चाहा तो 12वीं कक्षा के छात्र ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फूट गया और वह खून से लथपथ हो गया।


इसको लेकर स्कूल में करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। घायल स्कूल प्राध्यापक राजकुमार को स्कूल स्टाफ ने भिवानी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया हैं। सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed