फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sister waiting of his brother on rakshabandhan

भाई के इंतजार में बीता बहन का रक्षाबंधन

Sun, 30 Aug 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 30 Aug 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
तोशाम दरवाजे पर होने वाली हर आहट हसान निवासी विनोद तक्षक की फैमिली को सहमा देती है। विनोद के पुत्र अंकित (16 वर्ष) का 27 अगस्त के सायं 5 बजे के बाद से कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन


रिपेयरिंग के लिए दिए मोबाइल को ईशरवाल स्थित एक दुकान से लाने के लिए घर से निकला अंकित गायब है। ग्याहरवीं के इस छात्र को घर से निकले 48 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई खबर न मिलने पर परिवार सहमा हुआ है। इसी के चलते फैमिली में हर साल हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला रक्षाबंधन भी इस बार नहीं मनाया गया।
विज्ञापन



अंकित की बहन रिंकू की नजरें रक्षाबंधन के पूरे दिन भाई की कलाई तलाशती रहीं। हाथों में राखी लिए बैठी रिंकू से जब भाई के बारे में बात की गई तो उसकी आंखें छलछला आईं। बोली, भाई के लौट आने पर राखी बांधकर ही सोऊंगी। इसके बाद वह उठकर कमरे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं व्यथित मां कृष्णा ने बिलखते हुए कहा कि उन्हें क्या पता था कि हंसता-खेलता घर से मोबाइल लाने के लिए ईशरवाल के लिए निकला उनका बेटा घर लौटने में इतनी देर कर देगा।

इस बीच परिजन अंकित की तलाश में निकले हुए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed