फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road, accident, 10, injurd, tow, pgi, refar,

सड़क हादसे में 10 घायल, दो पीजीआई रेफर

Mon, 10 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
चौदस पर देवसर माता के दर्शन के लिए ऊंट गाड़ी में सवार होकर जा रहे श्रद्धालुओं को एक कार ने टक्कर मारी दी। इस हादसे में तीन परिवारों के करीब 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो किशोरियों को गंभीर चोट लगेने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे में वाहन चालक को भी चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। चौदस पर हालुवास गांव के तीन परिवार ऊंट गाड़ी में सवार होकर देवसर गांव में माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। श्रद्धालु देवसर गांव से पहले नहर के पास पहुंचे तो एक अनियंत्रित सूमो गाड़ी ने ऊंट गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी दी। सूमो गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण ऊंट गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु सड़क पर जा गिरे। किसी को सिर में चोट आई तो किसी को पेट में। हादसे में मंजूर, अंजू, सुभाष, हिमांशु, बरखा, राजीव, भतेजी, सुभाष, देवेंद्र, योगेश को चोट आई। सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां किशोरी बरखा व मंजू को गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर रात को ही खासी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। गांव से महिला रोशनी देवी ने बताया कि सभी तीन परिवारों के सदस्य थे और चौदस पर माता के दर्शन को जा रहे थे। तेज रफ्तार से आई सूमो ने पीछे से टक्कर मारी। मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए गए है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed