फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rape from 12th years, police, blame, women, bhiwani

12 साल से महिला से हो रहा दुष्कर्म

Thu, 11 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 11 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
rape from 12th years, police, blame, women, bhiwani
rape victim - फोटो : Demo Pic
रोहतक की रहने वाली एक महिला ने यहां के बैंक कॉलोनी के एक युवक पर 12 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि मामला रोहतक जिले का है तो जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस के पास केस भेजा गया है।
विज्ञापन


महिला थाना में दी शिकायत में करीब 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वह रोहतक की रहने वाली है और फिलहाल रेवाड़ी में रहती है। रोहतक के ही गांव फरमाणा का युवक उसे रोहतक में मिला। जिसने उसे धोखा दिया और उसके साथ पिछले 12 सालों तक दुष्कर्म किया। अब युवक भिवानी की बैंक कॉलोनी में रहने लगा है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। महिला ने बताया कि रोहतक से भिवानी की ओर आते समय रास्ते में एक होटल आता है।
विज्ञापन


उसी होटल में उसके साथ दुष्कर्म हुआ। जांच में सामने आया कि उक्त होटल सदर थाना रोहतक के तहत आता है। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में एसएचओ महिला थाना नन्ही देवी ने बताया कि महिला ने 2004 से उसके साथ दुष्कर्म करने, मारने की शिकायत की है। मामला रोहतक का है तो केस रोहतक पुलिस के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed