{"_id":"57c6f1424f1c1b386e2cb0c4","slug":"ragistri-death-old-man-office-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री कराने आए बुजुर्ग की तहसील परिसर में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्ट्री कराने आए बुजुर्ग की तहसील परिसर में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में अपने बेटे और पौत्र के साथ रजिस्ट्री कराने आए 78 साल के बुजुर्ग की तहसील परिसर में तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। उनको कस्बे के निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कस्बे के तहसील परिसर में दिन के करीब 11 बजे अपने बेटे रोहताश, चुन्नी,भीम और पौत्र बंटी के साथ अपनी जमीन को नाम करवाने पहुंचे बुजुर्ग जगदीश की तबीयत खराब होने से मौत हो गई।
जगदीश के पौत्र बंटी ने बताया कि आज वो अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा रहे थे। अचानक उनके दादा की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनको कस्बे के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।