फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rade on medical agencies, health department, bhiwani

मेडिकल स्टोर पर सीटीएम ने मारा छापा मारा

Tue, 02 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 02 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
rade on medical agencies, health department, bhiwani
medicine - फोटो : File
दवाइयों की अवैध बिक्री की शिकायत पर सीटीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामान्य अस्पताल के सामने दवाइयों की एक थोक विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। पांच दवाइयों के सैंपल सील किए गए। इतना ही नहीं 41 दवाइयों की खरीद, बिक्री की रिपोर्ट मांगी गई। टीम के छापे से मेडिकल मार्केट में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद कर चलते बने।
विज्ञापन


झोलाछाप डाक्टरों को दवाओं की सप्लाई करने की एक थोक दवा विक्रेता की शिकायत किसी ने डीसी कार्यालय में की। इसके बाद डीसी पंकज ने सीटीएम महेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की और टीम ने सोमवार दोपहर सवा दो बजे एक मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। टीम में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा ने दवाइयों की डिटेल नोट की। दुकान में दवाइयां इधर-उधर बिखरी हुई थी। रिकार्ड भी पूरा नहीं था। टीम ने दुकान से पांच दवाइयों के सैंपल सील किए। अयोग्य चिकित्सकों या झोलाछाप डाक्टरों को दवाइयों की सप्लाई की शिकायत पर 41 दवाइयों की खरीद व बिक्री संबंधित रिकार्ड देने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सीटीएम महेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई है। सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुडा ने बताया कि रिकार्ड में खामियां मिली है। दवाइयां भी इधर-उधर बिखरी हुई थी। इस बारे में रिपोर्ट सीनियर ड्रग कंट्रोलर को भेजी गई है। इसके अलावा दवाइयों की अवैध बिक्री की शिकायत पर 41 दवाइयों की खरीद व बिक्री की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed