{"_id":"57826bfd4f1c1b39117f9aed","slug":"ponds-bath-death-searh-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय तालाब में डूबा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते समय तालाब में डूबा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के वार्ड एक निवासी मेनपाल की बाबा बालेश्वरधाम तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। रविवार की देर शाम तक गोताखोर व ग्रामीण शव की तलाश में लगा रहा। युवक के भाई राजबीर ने बताया कि 40 वर्षीय मेनपाल को तैरना आता था। मजदूरी कर अपना व परिवार का गुजर बसर करता था।
रविवार को दोपहर में खाना खाने के लिए घर आया था। उसके बाद गर्मी लगने पर तालाब में नहाने गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधे तालाब में तैरने के बाद वह एक दम से डूबने लगा। सूचना देने पर तीन घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों की टीम व ग्रामीणों ने देर सांय तक युवक की तलाश जारी थी। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हे किसी युवक की तालाब डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर गोताखोरों व ग्रामीणों ने युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला।