{"_id":"9d99ae6afc825655ad3d0923648e1e02","slug":"one-died-and-12-injures-collision-of-cruser-and-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी क्रूजर गाड़ी व ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत, 12 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी क्रूजर गाड़ी व ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत, 12 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम करीब सात गुजरानी मोड़ पर बारातियों से भरी क्रूजर गाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। हादसे में क्रूजर सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
दादरी क्षेत्र के गांव भागेश्वरी वासी संजय की बारात मित्ताथल गांव में आई थी। शादी के बाद बारातियों से भरी एक क्रूजर गाड़ी देर शाम वापस गांव के लिए रवाना हुई। गाड़ी जब गुजरानी मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
हादसा इतना भयानक था कि दूर तक आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। गाड़ी से सभी बारातियों को निकाला। लगभग सभी बाराती खून से लथपथ थे।
विज्ञापन
सभी को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया। यहां किशोर करीब 15 वर्षीय बापड़ौदा (रोहतक) वासी योगेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में व्यक्ति चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
हादसे में राजपाल, पवन, बेगराज, नर सिंह, अफलातून, अरविंद, अमित, राकेश, सोनू, संदीप, मोहन को भी चोट आई। घायलों का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पर शादी समारोह से खासी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई।
पहले पिता की मौत, अब इकलौते योगेश की, सदमे में परिवार
अपने मामा की शादी के लिए 15 वर्षीय योगेश काफी उत्साहित था। बापड़ौदा वासी योगेश नौंवी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता महेंद्र की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां, बहन और योगेश ही थे। हादसे में योगेश की मौत के बाद मां और बहन सदमे में है।
चालक की जल्दबाजी ले डूबी
हादसे के बाद हर कोई क्रूजर चालक को कोसता रहा। हादसे में घायल पवन व अन्य ने बताया कि गाड़ी चालक ने दूसरी बुकिंग भी ले रखी थी। इस कारण वह तेज रफ्तार से चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण ही यह हादसा हुआ।