{"_id":"6320be2b49fc5d1de200cd94","slug":"nia-searches-house-of-tinu-haryana-for-eight-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: एनआईए ने आठ घंटे खंगाला टीनू हरियाणा का घर, पिता से की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: एनआईए ने आठ घंटे खंगाला टीनू हरियाणा का घर, पिता से की पूछताछ
Tue, 13 Sep 2022 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:00 PM IST
सार
टीनू हरियाणा के अलावा छोटा भाई भी जेल बंद में है। एनआईए टीम ने पूरे घर को खंगाला और टीनू हरियाणा के पिता पेंटर अनिल कुमार से भी काफी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा के घर निरीक्षण करने पहुंची राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम ने करीब आठ घंटे तक उसके घर को खंगाला। घर में मिले कागजात को कब्जे में लिया तो टीनू के पिता पेंटर अनिल कुमार से भी काफी पूछताछ की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने गैंगस्टरों और उनकी गैंग पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, दिल्ली के विभिन्न 60 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। भिवानी में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टीम ने तेलीवाड़ा स्थित गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : गैंगस्टरों का आतंकी कनेक्शन: गृह मंत्रालय की उड़ी नींद तो रात में बनी रणनीति, सुबह हुआ NIA का एक्शन
विज्ञापन
उसके घर पर फिलहाल उसके माता-पिता ही है। एनआईए टीम ने पूरे घर को खंगाला और टीनू हरियाणा के पिता पेंटर अनिल कुमार से भी काफी देर तक पूछताछ की। घर में रखे सभी कागजात भी कब्जे में लिये और कुछ कागजात का स्कैन करके भी अपने साथ ले गए।
जेल में हैं दोनों भाई
दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली में हत्या, हत्या प्रयास समेत 35 से अधिक केस दर्ज है। फिलहाल वह 2017 से जेल में है। वह पिछले करीब 11 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। उसने भिवानी में बंटी मास्टर की हत्या की, वहीं पंजाब में गैंगसर लवी डियोडा की गोली मारकर हत्या की। दीपक के बाद उसका छोटा भाई चिराग भी नशीले पदार्थों की तस्करी व गाड़ी छिनने के मामले में पकड़ा गया। वह भी फिलहाल जेल में है। ऐसे में उसके घर सिर्फ उनके माता-पिता ही है।
एनआईए की टीम ने सोमवार सुबह तेलीवाड़ा में गैंगस्टर दीपक टीनू हरियाणा के घर का निरीक्षण किया था। काफी समय तक टीम यहां रही और उसके पिता अनिल से पूछताछ की। घर से कुछ कागजात मिले, जिन्हें लेकर टीम गई है। - अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक।