फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Name of accountant Suresh alias Numberdar is coming out in every scam of Bhiwani Municipal Council

भिवानी नप घोटाला: चेक, रसीद या हो जमीन घोटाला, सब में 'नंबरदार' का नंबर

Tue, 19 Apr 2022 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 01:19 AM IST
सार

नगर परिषद में नंबरदार के नाम से चर्चित अकाउंटेंट सुरेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी है। शौरेवाला मंदिर विवाद में गिरफ्तार महिला बोली कि अकाउंटेंट सुरेश ने मुझसे दो लाख रुपये लिए थे। ऑन लाइन रसीद घोटाले में भी सुरेश का नाम आया है। 

विज्ञापन
Name of accountant Suresh alias Numberdar is coming out in every scam of Bhiwani Municipal Council
भिवानी में नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में चेक, रसीद या हो जमीन घोटाला सब में एक व्यक्ति की भूमिका अहम नजर आ रही है। वह है नगर परिषद का 'नंबरदार'। नगर परिषद में नंबरदार के नाम से चर्चित अकाउंटेंट सुरेश कुमार का अब तक सामने आए सभी घोटालों में नाम सामने आया है।
विज्ञापन


चेक घोटाले में जेल में बंद नंबरदार पर जल्द ही अन्य केस भी दर्ज हो सकते हैं। इसकी तैयार हो गई है। ऑनलाइन रसीद घोटाले में भी अकाउंटेंट का नाम आया है और शौरेवाले मंदिर विवाद में गिरफ्तार महिला ने भी अकाउंटेंट सुरेश का नाम लिया है। साथ ही बताया कि उक्त अकाउंटेंट ने उससे दो लाख रुपये ले लिए। फिलहाल पुलिस रसीद और शौरेवाले मंदिर मामले में आरोपी सुरेश अकाउंटेंट को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन


नगर परिषद के पूर्व पार्षद सुदर्शन जिंदल की शिकायत के बाद सामने आया चेक घोटाला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मामले की जांच स्टेट विजिलेंस कर रही है। पुलिस मामले में अब तक निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव, अकाउंटेंट सुरेश कुमार और संजय गोयल, एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर नितेश व पांच अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि अकाउंटेंट सुरेश कुमार का इस घोटाले में अहम रोल रहा है। लाखों रुपये कमीशन लेने के अलावा अन्य व्यवस्थाओं करने में भी भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑनलाइन रसीद घोटाले में आरोपियों ने लिया सुरेश का नाम
नगर परिषद में चेक घोटाले के बाद फर्जी रसीद घोटाला सामने आया, जिसमें फर्जी पीआईडी रसीद, फर्जी टैक्स रसीद के सहारे लाखों रुपयों का गबन किया गया। उपभोक्ताओं से रुपये लिए मगर नप के खाते में डालने के बजाय अपनी जेबों में डाले। मामले में पुलिस ने एक निवर्तमान पार्षद के भतीजे रजनीश और उसके साथ कराटे कोच हरीश को गिरफ्तार किया। इनसे नकदी के अलावा अन्य सुबूत, लैपटॉप भी बरामद हुए। उक्त मामले में भी अकाउंटेंट सुरेश का नाम सामने आया है। ऑनलाइन रसीद घोटाले में उनका नाम है। इसके आधार पर अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी हो गई है।

महिला बोली - अकाउंटेंट सुरेश ने मुझसे लिए दो लाख रुपये
शौरेवाली मंदिर के विवाद में गिरफ्तार एक महिला ने भी पुलिस के समक्ष अकाउंटेंट सुरेश का नाम लिया है। महिला ने आरोप लगाए कि अकाउंटेंट सुरेश कुमार ने उससे दो लाख रुपये लिए हैं। ऐसे में आरोपी सुरेश पर जल्द ही और मुकदमे दर्ज हो सकते है। 


सुरेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेंगे

मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सुरेश का नाम महिला ने भी लिया है। उसने कहा कि सुरेश ने उससे दो लाख रुपये लिए हैं। ऑनलाइन रसीद घोटाले में भी सुरेश का नाम आया है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। इसके बाद ही बाकी की जांच होगी।  - अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed