{"_id":"651ebad9aa1a6e20a90e0fe6","slug":"migrant-woman-accused-young-man-of-luring-her-daughter-away-and-taking-her-hostage-in-bhiwani-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब: मेरी बेटी से मुझे मिला दो... पीड़ित ने लगाई भिवानी पुलिस से मदद की गुहार, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साहब: मेरी बेटी से मुझे मिला दो... पीड़ित ने लगाई भिवानी पुलिस से मदद की गुहार, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 05 Oct 2023 07:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली प्रवासी महिला ने तोशाम थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक लड़की और एक लड़की। करीब सप्ताह भर पहले तोशाम क्षेत्र का एक व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसलाकर उसे भगाकर ले गया। इसके बाद करीब दो दिन पहले उसकी बेटी का उस युवक के फोन से बात हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साहब! मुझे मेरी बेटी से मिला दो...। यह गुहार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली एक प्रवासी महिला ने तोशाम पुलिस थाना में शिकायत देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि करीब सप्ताह भर पहले तोशाम क्षेत्र का एक युवक उसकी 21 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर झांसा देकर भगा ले आया। दो दिन पहले उसकी बेटी का फोन आया कि उसे बचा लो। इस पर प्रवासी महिला यहां पहुंची और उसकी बेटी को तलाश कर उसे मिलाने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
आरोपी ने जबरन उसकी बेटी से फोन छीनकर काट दिया
छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली प्रवासी महिला ने तोशाम थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक लड़की और एक लड़की। करीब सप्ताह भर पहले तोशाम क्षेत्र का एक व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसलाकर उसे भगाकर ले गया। इसके बाद करीब दो दिन पहले उसकी बेटी का उस युवक के फोन से बात हुई थी। बेटी ने बताया कि वह यहां फंसी हुई है और उसे बंधक बनाकर रखा गया है। उसकी बेटी चिल्लाती रही और आरोपी ने जबरन उसकी बेटी से फोन छीनकर काट दिया। इसके बाद से ही फोन बंद आ रहा है। महिला अपनी बेटी को तलाशते हुए तोशाम पुलिस थाना में पहुंची और बेटी को पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसे नहीं मालूम की उसकी बेटी को कहां रखा गया और कौन युवक लेकर गया है। महिला पुलिस से सिर्फ अपनी बेटी को तलाश किए जाने की गुहार लगा रही है। इस संबंध में तोशाम पुलिस थाना के एसएचओ हितेष दांगी ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। वे इस संबंध में थाने में बात कर पता करेंगे और अगर किसी महिला ने शिकायत दी है तो उस पर तत्परता से कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन