फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man Commit Suicide after insulted in panchayat in Bhiwani

Bhiwani: भरी पंचायत में पिता को ससुर ने मारा थप्पड़, साले ने पकड़ा गिरेबान, बेइज्जती से आहत युवक ने दी जान

Tue, 29 Nov 2022 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 02:00 PM IST
सार

सुंदर की शादी आठ जुलाई 2022 को निंदाना गांव में हुई थी। उसका बेटा वेल्डिंग का काम करता था। शादी के बाद बहू मुश्किल से अपनी ससुराल में एक माह ही टिकी और इसके बाद वह अपने मायके जाकर बैठ गई।

विज्ञापन
Man Commit Suicide after insulted in panchayat in Bhiwani
मृतक सुंदर। - फोटो : फाइल

विस्तार

महज चार माह पहले सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन देने वाली पत्नी मायके जा बैठी तो युवक व उसके परिजन उसे लेने ससुराल गए, लेकिन वहां बुलाई गई पंचायत में युवक के ससुर ने उसके पिता को थप्पड़ मार दिया और युवक का भी उसके साले ने गिरेबान पकड़कर खूब बेइज्जत किया। इसी से लज्जित हुए युवक ने घर पहुंचते ही फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मामला हनुमान गेट क्षेत्र का है, जहां 30 वर्षीय सुंदर का शव मंगलवार सुबह अपने ही घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर, साले सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हनुमान गेट क्षेत्रवासी सूरजभान ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी थी। उसके छोटे बेटे सुंदर की शादी आठ जुलाई 2022 को निंदाना गांव में हुई थी। उसका बेटा वेल्डिंग का काम करता था। शादी के बाद बहू मुश्किल से अपनी ससुराल में एक माह ही टिकी और इसके बाद वह अपने मायके जाकर बैठ गई। उसे लेने के लिए सोमवार को वह और सुंदर कुछ लोगों को साथ लेकर गए थे। वहां पहुंचे तो ससुराल वालों ने पहले से ही पंचायत बुला रखी थी। पंचायत में सुंदर के ससुर महाबीर और साले नवीन के अलावा सुंदर की सास, महाबीर का भाई रणधीर और रणधीर की पत्नी व रणधीर के लड़के के अलावा काफी लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


सूरजभान का आरोप है कि सुंदर के ससुर महाबीर ने अपनी बेटी को ससुराल भेजने से मना कर दिया और चार लाख 70 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। पंचायत में ही उनसे शपथ पत्र पर भी जबरन हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद महाबीर ने उसे पंचायत में थप्पड़ मारा और सुंदर के साले नवीन ने उसके बेटे का गिरेबान पकड़कर थप्पड़ मारा और बेइज्जत किया। सूरजभान का आरोप है कि भरी पंचायत में अपने पिता और खुद की बेइज्जती सुंदर सहन नहीं कर पाया और घर आने के बाद कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। वहीं शहर थाना पुलिस इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि मृतक युवक के पिता सूरजभान की शिकायत पर निंदाना निवासी महाबीर, उसके बेटे नवीन सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप मामले की तहकीकात में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed