फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jewellery and cash stolen from house of bank officer in Bhiwani

भिवानी: बैंक अधिकारी के घर से सवा चार लाख के आभूषण ले उड़े चोर, हजारों की नकदी भी चोरी

Fri, 22 Apr 2022 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 01:25 AM IST
सार

घटना के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। करीब 20 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हुई है।

विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from house of bank officer in Bhiwani
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भिवानी के गांव झरवाई में बैंक अधिकारी के बंद मकान से चोर सवा चार लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब 20 हजार की नकदी ले गए। चोरी की सूचना के बाद चंडीगढ़ में कार्यरत बैंक अधिकारी अपने गांव झरवाई आया। जांच की तो पाया कि करीब आठ तौले सोने के आभूषण चोरी किए गए हैं। चोरी की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया, जिन्होंने तथ्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चोरों ने झरवाई निवासी विनोद कुमार रिजर्व बैंक चंडीगढ़ में बतौर असिस्टेंट कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल की शाम को गांव से उसके पास परिजन विक्रम का फोन आया और बताया कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं। यह सुनने के बाद वह 20 अप्रैल की सुबह ही झरवाई गांव पहुंच गया। वहां देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन


अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में अलमारी, संदूक, अटैची, बेड सभी का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी, संदूक में रखे आभूषण और नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि एक कमरे की अलमारी में 20 हजार की नकदी थी। दूसरे कमरे में रखे संदूक में सोने की दो चेन जो करीब पांच तौले की थीं। इसके अलावा एक सोने का कड़ा, तीन अंगूठी चोरी कर ली गई। कड़ा और अंगूठी करीब तीन तौले के थे। करीब आठ तौला सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। उसका करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर थाना एचसी सुमित, कांस्टेबल संदीप मौके पर पहुंचे और जांच की। सीन ऑफ क्राइम टीम को सूचित किया गया। सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। टीम ने करीब तीन घंटे तक जांच कर तथ्य जुटाए। विनोद कुमार ने बताया कि उसे भारी नुकसान हो गया है और वह नौकरी के चलते चंडीगढ़ में रहता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामदगी की मांग की। 

दिनदहाड़े चोरी होने का अंदेशा
चोरी की वारदात को दिन के समय अंजाम दिया गया है। इन दिनों गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है और अधिकतर लोग खेतों में होते हैं। मकान के ताले टूटे भी शाम को देखे गए, जबकि सुबह ताले ठीक बताए जा रहे थे। ऐसे में चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। चोरों ने मकान में हरेक चीज को खंगाला। बेड खोलकर सारा सामान देखा। अलमारी को पूरी तरह खंगाला। संदूक का सारा सामान बिखरा मिला। वहीं अटैची का भी सामान बिखरा हुआ था।


जांच की जा रही है

चोरी की सूचना पर टीम गांव झरवाई गई थी। बैंक अधिकारी के घर चोरी हुई है। चोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर पवन शर्मा, एसएचओ, सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed