{"_id":"6314ea4302f2db4c0b049a1f","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: साढ़े आठ लाख के जेवर और डेढ़ लाख की नकदी ले उड़े चोर, LIC एडवाइजर के मकान को निशाना बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: साढ़े आठ लाख के जेवर और डेढ़ लाख की नकदी ले उड़े चोर, LIC एडवाइजर के मकान को निशाना बनाया
Sun, 04 Sep 2022 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:41 PM IST
सार
राजपुरा खरकड़ी गांव में एलआईसी एडवाइजर के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित बोले कि तीन पीढ़ियों और बहन के आभूषण रखे थे। चोरी की सूचना के बाद डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में सात ताले तोड़ चोर एलआईसी एडवाइजर के मकान से साढ़े आठ लाख के आभूषण और डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात राजपुरा खरकड़ी गांव में हुई। चोरी की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला शनिवार रात का है। चोरों ने राजपुरा खरकड़ी गांव वासी एलआईसी एडवाइजर रामचंद्र के मकान को अपना निशाना बनाया। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चोर उनके घर घुसे। चोरों ने पहले मुख्य गेट के दो ताले तोड़े। इसके बाद अंदर कमरों और अलमारियों के ताले तोड़े गए।
विज्ञापन
रामचंद्र ने बताया कि सात ताले तोड़कर चोर उनके घर से चार पीढ़ियों के आभूषण चोरी कर ले गए। घर में ही बहन के परिवार के भी आभूषण रखे थे, जिन्हें चोर ले उड़े। करीब 15 तोले सोने के आभूषण थे, जिनमें हार, अंगूठी आदि थे। इसके अलावा करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण थे।
विज्ञापन
चोर अलमारी से डेढ़ लाख की नकदी भी ले गए। चोरी की सूचना सुबह सदर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद एसआई वीरेंद्र मौके पर पहुंचे। बाद में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।
एसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान की बरामदगी की जाएगी।