फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   jawan sucied in bhiwani

रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली, मौत

Mon, 31 Aug 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Mon, 31 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
शहर के पिपली वाली जोहड़ी क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली जबड़े के नीचे लगी थी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जैन चौकी पुलिस ने शव का मुआयना करने के बाद घर का निरीक्षण किया। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।


मामला रविवार सुबह करीब पौने 10 बजे का है। करीब 55 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी जगदीश ने मकान में बने एक कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली ठोड़ी के नीचे लगने से चेहरा विकृत हो गया। जगदीश को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जगदीश रिटायरमेंट के बाद से एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। उसके पास लाइसेंसी बंदूक थी।  रक्षाबंधन पर छुट्टी आए दुबई के एक होटल में कार्यरत फौजी के लड़के आनंद ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसकी बहन भी ससुराल से यहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह करीब पौने 10 बजे बहन वापस जाने के लिए घर के बाहर गाड़ी में बैठ गई थी। उसे गंगानगर ट्रेन से जाना था। सभी उसे विदा कर रहे थे, तभी अचानक घर से गोली चलने की आवाज आई।

अंदर देखा तो पिता खून से लथपथ थे। मृतक के भाई सूरजभान ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। जगदीश को हाई ब्लड प्रेशर के कारण थोड़ी दिक्कत रहती थी। समझ नहीं आ रहा कि उसने यह कदम क्यों उठाया।


मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई अत्तर सिंह ने बताया कि रिटायर्ड फौजी जगदीश ने खुद को गोली मारी है। कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

मृतक के बेटे व भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
--

रक्षाबंधन पर मिले तो खुश थे सभी, विदाई से पहले मातम
सेवानिवृत्त फौजी जगदीश को एक लड़का व एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है और लड़का विदेश में नौकरी करता है। भिवानी में वह और उसकी पत्नी रहते थे। रक्षाबंधन पर बेटा, बेटी दामाद आए तो सभी मिले और खुशी का माहौल था। रक्षाबंधन के बाद रविवार सुबह सभी विदा होने लगे तो अचानक घर से आई गोली की आवाज से खुशियां मातम में बदल गई। जहां चंद घंटों पहले खुशी का माहौल था, वहीं अब मातम का माहौल है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि फौजी ने यह कदम उठाया।
फोटो 01 व 02
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed