फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   hree others arrested, including the leader of inter-vehicle theft

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना तीन साथियों समेत दबोचा

Thu, 07 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Thu, 07 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
hree others arrested, including the leader of inter-vehicle theft
तोशाम (भिवानी)। हरियाणा के अलावा राजस्थान व पंजाब में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का सरगना और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हिसार रेंज की एसटीएफ टीम ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह का वांछित मुख्य आरोपी बीरण गांव निवासी पवन को उसके तीन अन्य साथियों सहित काबू किया गया। आरोपियों ने पुलिस टीम की गाड़ी को टक्कर भी मारी। टक्कर में पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बुधवार को एसटीएफ इंचार्ज जीत सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव कैरू से जूई मार्ग पर नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सामने से आ रही सफारी गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी की गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए वाहन चोरी आदि के वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी पवन निवासी बीरण व उसके साथी इसी गांव के सतीश, नरेश उर्फ कालू और कृष्ण को सफारी गाड़ी सहित काबू किया गया। एक अन्य आरोपी प्रदीप मौके से पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। मौके से बरामद की गई सफारी गाड़ी भी चोरी की होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

वाहन चोरी व लूट के दो दर्जन मामलों में वांछित
हिसार रेंज के आईजी अनिल कुमार राव ने बताया कि अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना पवन वासी बीरण को उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी पवन बीरण से पूछताछ के दौरान पाया गया कि उसके खिलाफ लूट, चोरी आदि के लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। प्राथमिक पूछताछ पर पाया गया कि वाहन चोर गिरोह का मुख्य आरोपी पवन बीरन जिला हिसार मे तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला है और हिसार के एक मुकदमे उद्घोषित अपराधी भी हैं, जिला भिवानी की भी लगभग आधा दर्जन चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। हाल ही में भिवानी पुलिस की गिरफ्त से बाल-बाल बच निकले में कामयाब रहा था, इसी तरह से हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, गुड़गांव आदि व राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों से भी वाहन चोरी आदि की वारदातों में वांछित अपराधी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed