फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   High voltage drama of Drunk Class IV employees in Bhiwani Government College

Bhiwani: कॉलेज में शराब के नशे में पहुंचे दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, परिसर में की जमकर अभद्रता

Tue, 25 Apr 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

भिवानी में महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय परिसर में दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शराब के नशे में घूत मिले। जिसकी भनक कॉलेज प्रशासन को लगी तो कुछ कॉलेज प्राध्यापक वहां पहुंचे। उनके साथ भी दोनों कर्मचारी गाली गलौज पर उतर आए और नशे में सिगरेट के कश भी लगाने लगे।

विज्ञापन
High voltage drama of Drunk Class IV employees in Bhiwani Government College
माफी मांगता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार सुबह दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जिसकी वजह से कॉलेज के विद्यार्थी भी सहम उठे वहीं कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डॉयल 112 की टीम के सामने भी दोनों कर्मचारी शराब के नशे में घुत मिले और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। कॉलेज प्रशासन ने भी इस संबंध में लिखित शिकायत देने की बात कही।

विज्ञापन


प्राध्यापकों ने वीडियो बनाई
मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय परिसर में दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शराब के नशे में घूत मिले। जिसकी भनक कॉलेज प्रशासन को लगी तो कुछ कॉलेज प्राध्यापक वहां पहुंचे। उनके साथ भी दोनों कर्मचारी गाली गलौज पर उतर आए और नशे में सिगरेट के कश भी लगाने लगे। यह देखकर कुछ प्राध्यापकों ने उनकी वीडियो भी बनाई और मामले की सूचना प्राचार्य को दी।
विज्ञापन


कर्मचारी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे
जिसके बाद डॉयल 112 को सूचना दी गई। डॉयल 112 की टीम इंचार्ज के सामने दोनों कर्मचारियों की हवा निकल गई और नशा भी काफूर हो गया। डॉयल 112 टीम इंचार्ज रमेश कुमार के सामने दोनों कर्मचारी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। जिसके बाद पुलिस टीम एक कर्मचारी को अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई जबकि दूसरा मौका पाकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी कौशल विकास निगम के तहत हैं
कॉलेज के एचओडी धर्मबीर सिंह जाखड़ ने बताया कि पहले भी ये दोनों कर्मचारी इस तरह की हरकतें कर चुके हैं, जिससे कॉलेज की छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है वहीं माहौल भी बिगड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय कार्रवाई के संबंध में भी लिखा गया है। ये कर्मचारी कौशल विकास निगम के तहत यहां लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed