फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   health department rade on soda shop, action, sample, seal

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा सोडा शॉप पर छापा

Tue, 09 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
health department rade on soda shop, action, sample, seal
सोडा - फोटो : फाइल फोटो
स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ कार्यालय की टीम ने सोमवार की दोपहर कृष्णा कॉलोनी में दो सोडा शॉप पर छापा मारा। इस दौरान एक शॉप बंद मिली तो एक से दो सैंपल सील किए। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकतर दवा दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर चले गए।
विज्ञापन


एक अधिवक्ता ने शिकायत कर रखी थी कि कृष्णा कॉलोनी में चल रही दो सोडा शॉप में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सोडा बनाने के दौरान नशीले पदार्थों और स्वास्थ्य के लिए घातक केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत के बाद चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने सबसे पहले जिस सोडा शॉप पर छापा मारा वह बंद मिली। आसपास पता करने पर पता चला कि वह तो यह दुकान ही बेचकर चला गया है। जिसके बाद टीम ने दूसरे शॉप पर छापा मारा। यहां अनियमितताएं तो नहीं मिली मगर शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि सोढा बनाने में घातक केमिकल और नशीली दवाओं का प्रयोग किया जाता है। जिसके बाद टीम ने वहां से दो प्रकार के सोडा के सैंपल सील किए।
विज्ञापन


असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए पंचकुला भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री को कोल्ड ड्रिंक बनाने में घातक केमिकल प्रयोग की शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। टीम में सीनियर ड्रग कंट्रोलर राकेश दहिया, भिवानी ड्रग इंस्पेक्टर सुमित हुड्डा, जींद ड्रंग कंट्रोलर मंदीप मान, सोनीपत ड्रग कंट्रोलर प्रवीण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा दुकानें हो गई बंद
स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना मिलते ही कृष्णा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाने वाले दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फुर्र हो गए। अधिकतर मेडिकल स्टोर पर ताले लटके थे तो कुछ के शटर नीचे थे और बीच के ही लॉक लगे। बाहर के अलग लॉक नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed