Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Dead body thrown in bushes after murder in Bhiwani

Haryana: भिवानी में हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 03 Nov 2024 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 12:37 AM IST
सार

कोंट रोड संजय मेमोरियल कॉलेज के पास झाड़ियों से शव बरामद हुआ है। क्राइम सीन टीम और डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचे। ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं हैं।

विज्ञापन
Haryana: Dead body thrown in bushes after murder in Bhiwani
घटनास्थल पर मौजूद जांच अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी में कोंट रोड स्थित संजय मेमोरियल कॉलेज के पास नगर परिषद की सुनसान जगह पर झाड़ियों में शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की हत्या के बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए यहां फेंकने की आशंका जताई गई है। फिलहाल औद्योगिक पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस 50 वर्षीय मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


बैंक कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ने शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे औद्योगिक पुलिस थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या और शव खुर्द बुर्द करने का मिला तो विस्तृत जांच के लिए डॉग स्क्वाड टीम और क्राइम सीन टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों टीमों ने वारदात स्थल को खंगाला। मृतक के मुंह से खून निकला था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस शव को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही मामला हत्या और शव खुर्दबुर्द करने का लगा है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में लगी है। - शिव कुमार, थाना प्रभारी, औद्योगिक पुलिस थाना, भिवानी।

 
मजबूत तार या रस्सी से गला घोंटकर की गई थी हत्या
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि किसी रंजिश के कारण मजबूत तार या रस्सी से गला घोंटकर व्यक्ति की हत्या की गई थी। इसके बाद शव को सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया। वार्ड 11 के पार्षद कर्मबीर यादव की शिकायत पर औद्योगिक पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने सीआईए सहित कई टीमों को भी काम पर लगा दिया है। पुलिस ने यह भी अंदेशा जताया है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं, क्योंकि किसी दूसरी जगह हत्या कर खुर्दबुर्द करने के लिए शव को यहां फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed