फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Dead body of married woman found hanging, accused of dowry death

Haryana: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 24 Mar 2024 03:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 03:27 PM IST
सार

आरोप है कि पति ने वीडियो कॉल कर मृतका के पिता को फंदा लगा दिखाया। पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। 14 दिसंबर 2022 में ढाणी चांग निवासी लड़की की मानहेरू में शादी हुई थी।

विज्ञापन
Haryana: Dead body of married woman found hanging, accused of dowry death
मृतका का फाइल फाेटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के गांव मानहेरू में शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक विवाहिता का घर के अंदर फंदे से शव लटका मिला। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को फंदे पर लटके होने की सूचना वीडियो कॉल कर पति ने दी थी। जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के पिता की शिकायत पर सदर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी चांग निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की 26 वर्षीय नेहा और छोटा बेटा विपुल है। उसकी बड़ी बेटी की शादी 14 दिसंबर 2022 को मानहेरू निवासी जयप्रकाश के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसने काफी दान दहेज दिया था।
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद भी उसकी बेटी को उसका पति और सास दहेज के लिए तंग करते थे। पुलिस को दिए बयान में श्याम सिंह ने बताया कि 23 मार्च को उसकी लड़की नेहा का फोन आया था। जिस पर उसकी बेटी ने उसे बताया था कि उसका पति जयप्रकाश और सास बाला उसे तंग कर रहे हैं और उसे मार सकते हैं। उसने कहा कि वह आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन थोड़ी देर बाद ही ससुराल से फिर फोन आया कि उसकी बेटी की तबियत खराब है और अस्पताल में है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी बेटी वहां मृत घोषित की जा चुकी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की दहेज के लिए आरोपी पति, सास बाला व दो ननद व देवर सहित अन्य ने मिलकर हत्या की है।

वहीं मृतका के चाचा अरविंद ने बताया कि नेहा के पति ने वीडियो कॉल कर दिखाया था कि उसने फंदा लगा लिया है। जब वे मौके पर पहुंचे तब तक अस्पताल में उसका शव लाया जा चुका था। उन्हें बेटी की मौत पर न्याय चाहिए।


सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक महिला के पिता श्याम सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पति और सास सहित अन्य ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed