फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Bolero hit by bus, elderly couple killed, son and daughter-in-law seriously injured

Haryana: बोलेरो को बस ने मारी टक्कर, बुजुर्ग दंपती की मौत, बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल

Mon, 26 Aug 2024 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 01:28 AM IST
सार

नौरंगाबाद टोल के पास बोलेरो गाड़ी को निजी बस ने पीछे से टक्कर मारी है। मृतक के बेटे की शिकायत पर निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Bolero hit by bus, elderly couple killed, son and daughter-in-law seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के गांव नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार रात 11 बजे खाटूश्याम से दर्शन कर बहादुरगढ़ लौट रहे एक परिवार की बोलेरो गाड़ी को निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग दंपती के बेटे और बहू को भी गंभीर चोटें लगी जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। मृतक के बेटे की शिकायत पर निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ की नेहरू काॅलोनी निवासी रविंद्र (35) अपनी पत्नी सुनीता (32), 72 वर्षीय पिता मुरारीलाल और 68 वर्षीय मां रामरती समेत दो बच्चों को साथ चार पहिया में राजस्थान के श्री खाटूश्याम धाम गया था। रात में वह अपनी गाड़ी में सवार होकर वापस भिवानी के रास्ते बहादुरगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो रविंद्र ने अपनी गाड़ी को वहां स्पीड ब्रेकर पर धीमी कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी चार पहिया में टक्कर मार दी। इस कारण चार पहिया में सवार परिवार के चारों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को भिवानी सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर मुरारीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी रामरती देवी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामरती ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। रविवार को सदर पुलिस ने बुजुर्ग का भिवानी में तो महिला का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया गया। इस हादसे में रविंद्र और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हैं। खरक कलां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।


मुरारीलाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के बेटे रवींद्र के बयान दर्ज कर पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - धर्म सिंह, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed