{"_id":"570161044f1c1b1c29c810e6","slug":"granddaughter-opposed-manipulating-sister-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोती से छेड़छाड़ का विरोध किया तो दादी को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोती से छेड़छाड़ का विरोध किया तो दादी को पीटा
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवनी। घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने और विरोध करने आई दादी पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पारिवारिक झगड़ा था तथा बीच-बचाव करने वाले पड़ोसियों पर आरोप लगाए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने घायल बुजुर्ग महिला के बयान दर्ज कर लिए है और जांच की जा रही है।
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी पोती घर में टीवी देख रही थी और वह भी घर में ही बैठी थी। करीब पांच-छह लड़के आए और उसकी पोती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पोती ने विरोध किया और शोर मचाया तो अभद्र व्यवहार करने लगे। शोर सुनकर वह पहुंची तो युवकों ने तेजधार हथियार से उन पर ही हमला कर दिया। पोती के साथ भी मारपीट की। दोनों को घायल हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को सिवानी थाना पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने भिवानी अस्पताल पहुंची। मामले में एसएचओ देशराज जांगड़ा ने बताया कि दो भाइयों का आपसी झगड़ा था। एक को चोट लगी तो पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचा। इसी से नाराज होकर दूसरे भाई के परिवार ने पड़ोसिया से झगड़ा किया और छेड़छाड़ के आरोप लगाये है। अभी जांच की जा रही है।