फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   gantaghar chowk become tiraha to to stop road jam

जाम रोकने का पुराना फंडा, घंटाघर चौक को बनाया तिराहा

Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
gantaghar chowk become tiraha to to stop road jam
चौराहे को ही तिराहा बना दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार के जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पुराना तरीका अपनाते हुए चौराहे को ही तिराहा बना दिया। पुलिस ने घंटाघर चौक को तिराहा बनाया। इस कारण वाहन चालकों को अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बिजलीघर जाने के लिए कृष्णा कॉलोनी मोड़ तक का चक्कर लगाना पड़ा। हर कोई पुलिस प्रशासन को इस अव्यवस्था के लिए कोसता नजर आया वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जाम से निपटने के लिए ये व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के सभी मुख्य मार्गों, चौकों पर बहुत जाम लगता है। लोग घंटेभर तक जाम में फंसे रहते है। इस बार मंडे को जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पुरानी व्यवस्था पर ही अमल करते हुए घंटाघर चौक को तिराहा बना दिया। घंटाघर से सामान्य अस्पताल मोड़ पर ही खड़े हो गए।
विज्ञापन


किसी भी वाहन को मुड़ने नहीं दिया और सभी को कृष्णा कॉलोनी मोड़ तक घूमकर आने के निर्देश दिए। इस कारण वाहन चालकों को करीब आधा किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। इतना ही नहीं कृष्णा कॉलोनी मोड़ से घंटाघर चौक तक के मार्ग पर भी जाम जैसे हालात रहे और वाहन रेंग-रेंगकर चले। इस व्यवस्था से घंटाघर चौक पर तो जाम नहीं लगा मगर घंटाघर से कृष्णा कॉलोनी मोड़ तक के मार्ग के दोनों ओर जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महम गेट चौक भी पिछले चार साल से बना है तिराहा
महम गेट चौक को भी पिछले चार साल से ट्रैफिक पुलिस ने तिराहा बनाया हुआ है। जिस कारण लोगों को रोहतक गेट तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। चार साल पहले दादरी गेट को भी चौराहे से दोराहा बनाया गया मगर लोगों ने इसका विरोध किया और ट्रैफिक पुलिस को चौक पर बनाये डिवाइडर को तुड़वाना पड़ा।



वर्जन:::
शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे है। पीली पट्टी बनाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को पत्र लिखा है और ऑटो व अन्य वाहनों की चेकिंग भी लगातार की जा रही है। ट्रैफिक ज्यादा होने की सूरत में घंटाघर को तिराहा बनाया था।
- सुभाष, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed