फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fter the two sides lasted minor spat rod, poles

मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में चली रॉड, डंडे

Mon, 15 Feb 2016 12:49 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Mon, 15 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
fter the two sides lasted minor spat rod, poles

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

भिवानी। मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच रॉड, डंडे चले। हमले में घायल चार को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल परिसर में भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

झगड़ा सुबह करीब साढ़े 11 बजे न्यू हाउसिंग बोर्ड दादरी गेट पर हुआ। यहां आभूषण बनाने का काम करने वाले युवक साकेत व पड़ोस में ही रहने वाले एक अन्य परिवार के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। लाठी डंडे चले तो एक पक्ष ने रॉड से हमला करने का भी आरोप लगाया। झगड़े के कारण खूब हंगामा हुआ। झगड़े एक पक्ष से युवक साकेत को सिर में गंभीर चोट आई। झगड़े में एक पक्ष से युवक साकेत, उसके पिता सुभाष व माता मधु को चोट आई तो दूसरे पक्ष से महिला मोनिका, युवक हिमांशु को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल साकेत ने बताया कि वह बाइक से गुजर रहा था और फोन पर बातचीत कर रहा था, इसी दौरान उनकी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने उसका रास्ता रोका और फिर रॉड से हमला कर दिया। उलाहना देने के पर उसके माता-पिता से भी मारपीट की गई। 

मामले में दूसरे पक्ष के सदस्यों ने बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला सीमा बंसल ने बताया कि उनकी महिला मित्र मोनिका के परिवार के साथ मारपीट की गई है। उनके घर के पास कुछ युवक खड़े थे। उनके लड़के हिमांशु ने टोका तो मारपीट की। उलाहना लेकर गई मोनिका के साथ भी मारपीट की। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इमरजेंसी और अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ और खूब गाली गलौच हुई। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि झगड़े के घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed