{"_id":"61324034d513c17bf473875d","slug":"firing-on-25-year-old-young-man-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: घर से सामान लेने आए युवक को मारी दो गोलियां, सिर पर रॉड से हमला, पीजीआई रोहतक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: घर से सामान लेने आए युवक को मारी दो गोलियां, सिर पर रॉड से हमला, पीजीआई रोहतक रेफर
Fri, 03 Sep 2021 09:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:09 PM IST
सार
घर से सामान लेने निकले 25 वर्षीय युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है। बदमाशों ने युवक के पैरों में दो गोलियां मारीं। वहीं सीने और सिर पर रॉड से हमला किया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में पुरानी रंजिश में दुकान में सामान खरीदने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। युवक के पैरों में दो गोलियां मारी गईं हैं। वहीं सिर पर रॉड से हमला किया है। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय विरेंद्र सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी संदीप अपनी टीम समेत नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला शुक्रवार शाम करीब छह बजे का है। हालुवास गेट निवासी हरभजन ने बताया कि वह रेडीमेट कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसके तीन बच्चे, दो बेटे और एक बेटी है। उसका छोटा बेटा 25 वर्षीय अजय उर्फ मोंटी घर पर ही रहता है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह घर का सामान लेने बंसीलाल पार्क की ओर गया था। अचानक ही पांच-छह बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसके पैरों में दो गोलियां मारी गईं और उसके सिर व छाती पर रॉड से हमला किया गया। आरोपी बदमाश उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन