{"_id":"57a8cddc4f1c1b1562ee48cc","slug":"elec-tricity-death-farmer-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारण में करंट से किसान की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारण में करंट से किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धारण के खेत में कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से खरकड़ी माखवान निवासी अधेड़ किसान की मौत हो गई।गांव खरकड़ी माखवान निवासी जयबीर पिछले तीन-चार वर्षों से गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन पट्टे पर लेकर हिस्सेदारी में खेती करता था। हर रोज की तरह खेत में काम कर रहा था कि रविवार सायं करीबन आठ बजे जयबीर सिंचाई के लिए नलकूपों की लाइन बदल रहा था। इसी दौरान उपर से गुजर रही 11 हजार वॉल्ट की लाइन से पाइप टकरा गया।
बिजली की लाइन से पाइप टकराने के बाद जयबीर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि किसान जयबीर की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।