{"_id":"03fe2155302d23167745594750f29ef1","slug":"death-of-elderly-victims-of-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग पर 85 वर्षीय बुजुर्ग की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के बेटे जीयाराम ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपने पिता रामनिवास को दवा दिलवाने गया था। वापस लौटने समय तेज गति से आ रहे डंपर ने उसके पिता को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगने से उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वह उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जीयाराम के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन