फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Flying and CID team caught black marketing of fertilizers in Bhiwani

सीएम फ्लाईंग व सीआईडी टीम की रेड: यूरिया का 268 का कट्टा बेचा जा रहा था 330 रुपये में, एक आरोपी काबू

Mon, 06 Dec 2021 03:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 03:06 PM IST
सार

भिवानी के गांव ईशरवाल में सरकारी यूरिया की दुकान पर सीएम फ्लाईंग व सीआईडी टीम ने कार्रवाई की। यहां ब्लैक में यूनिया बेची जा रही थी।

विज्ञापन
CM Flying and CID team caught black marketing of fertilizers in Bhiwani
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने बीती देर रात यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले व्यक्ति को गुप्त सूचना के आधार पर रंगे हाथों यूरिया के कट्टों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गुप्तचर विभाग को सूचना मिली थी कि हरियाणा के भिवानी जिले के ईशरवाल गांव में कमाली ब्रदर्स नाम की फर्म यूरिया के बैग ब्लैक में बेच रही है।

विज्ञापन


मार्केट में जो बैग 268 रूपये में उपलब्ध है, उन बैगों की ऐवज में 330 रूपये वसूले जा रहे हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने कृषि विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर कार्रवाई की। जिसमें यूरिया के कट्टों में दलाली करने वाले संजय नाम के बिचौलिये को पकडऩे में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद ढ़ांडा व कृषि उपमंडल अधिकारी डॉ. सत्यवीर शर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री व राज्य सरकार के निर्देशों पर किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध करवाने के राज्य सरकार के उद्देश्य में कुछ असामाजिक तत्व कालाबाजारी का रास्ता अपना रहे हैं, जिसके बाद दो किसान सुरेंद्र व सुनील को मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने ईशरवाल में पैसे देकर ब्लैक में मिल रहे यूरिया के बैग को खरीदने के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः बेअदबी मामला: डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसां और पीआर नैन से पूछताछ करने सिरसा पहुंची एसआईटी

जिन्होंने 30 कट्टे 268 की बजाए 330 के भाव में खरीदे। इसी बीच जब कट्टों को गाड़ी में डाला जा रहा था तो मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने रंगे हाथों सामान की बरामदगी की तथा इस मामले की दलाली में संलिप्त संजय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कृषि एक्ट-1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा धारा 420 व ईसी एक्ट-4, 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि फर्म का मालिक वहां रखे 410 कट्टों का स्टॉक रजिस्टर के रिकॉर्ड से भी मिलान करवा पाने में असफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed