Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cheated by luring to double the money in the stock market in Bhiwani of Haryana

भिवानी: शेयर बाजार में रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगे 11.50 लाख रुपये

Tue, 01 Feb 2022 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 11:18 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान पर अज्ञात ठगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर इस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

विज्ञापन
Cheated by luring to double the money in the stock market in Bhiwani of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में शेयर बाजार में कम समय में दोगुना पैसे करने का लालच देकर दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति के 11 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विवेक शील ने बताया कि उसकी बीटीएम चौक पर कंप्यूटर की दुकान है। इसके साथ वह शेयर बाजार में ट्रेडिंग भी करता है।

विज्ञापन


गत 15 दिसंबर की रात को उसके पास इंदौर मध्यप्रदेश से मिलिंद विश्वास व भारती नामक दो व्यक्तियों के फोन आए थे। उन्होंने विवेक शील को बताया कि उनकी दी ट्रेडमैक्स कंपनी नामक संस्था है जिसमें वे कम समय थोड़ी रकम से शेयर बाजार में निवेश करवाकर ज्यादा मुनाफा दिलवाते हैं। उन्होंने फिर अपनी कंपनी के ऑफर के बारे में बताया और कहा कि वे 50 हजार रुपये की गारंटी के साथ तीन महीने में शेयर बाजार से 12.50 लाखे रुपये का मुनाफा देंगे।
विज्ञापन


इनके झांसे में आकर व्यक्ति ने इतने पैसे उनके कही जगह पर लगा दिए। फिर दोनों व्यक्तियों ने एक आफॅर के बारे में और बताया और कहा कि 25 दिन में वे सात लाख रुपये को 42 लाख रुपये कर देंगे। इस लालच में आकर व्यक्ति ने अलग-अलग समय में दोनों व्यक्तियों के बैंक खाते में 11.50 लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कुछ समय के बाद व्यक्ति ने उनके पास फोन कर अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने टैक्स के पैसे मांगे। जब व्यक्ति ने उनके पास दोबारा फोन मिलाया तो उनका फोन बंद बता रहा था। ये देखकर व्यक्ति को अपने साथ धोखा होने का अंदेशा हुआ। उसने कंपनी की जांच की तो उस नाम से कोई कंपनी नहीं मिली। तब व्यक्ति को समझ आया कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed