फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bus hits auto in Bhiwani of Haryana two dies

भिवानी में हादसा: बस ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल, टक्कर के बाद पलट गया ऑटो

Wed, 09 Mar 2022 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ताेशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ताेशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 12:57 AM IST
सार

ऑटो में चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। चालक व एक अन्य युवक जख्मी हो गया। 

विज्ञापन
Bus hits auto in Bhiwani of Haryana two dies
बस ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव दांग बस स्टैंड के समीप एक ऑटो रिक्शा को प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसा मंगलवार सुबह दस बजे का है। बस की टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक व एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना पर तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल ऑटो रिक्शा चालक चरखी दादरी के घिकाड़ा रोड निवासी 50 वर्षीय राजेश ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपना ऑटो रिक्शा लेकर दादरी से तोशाम किसी कार्य के लिए जा रहा था। वह दांग बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो वहां पर उसके ऑटो में तीन लोग सवार हो गए थे। बस स्टैंड से थोड़ी दूर जाते ही पीछे से एक प्राइवेट बस चालक ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसके ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क के साथ खाई में जाकर पलट गया। ऑटो रिक्शा में सवार दांगकलां निवासी 40 वर्षीय लाल सिंह, 50 वर्षीय दांगकलां निवासी सुरेंद्र, 45 वर्षीय पृथ्वी व एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुरेंद्र ने तोशाम अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घायल ऑटो चालक राजेश को नागरिक अस्पताल लाया गया।

चालक राजेश ने बताया कि प्राइवेट बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। तोशाम पुलिस थाने के जांच अधिकारी एएसआई विजय सिंह ने भिवानी के नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

हादसे में पांच बच्चों ने खो दिए अपने पिता
हादसे में पांच बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया। परिजनों ने बताया कि दांगकलां निवासी लाल सिंह सिलाई के काम के साथ मेहनत मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। एक आठ साल का लड़का और 12 साल की लड़की है, जबकि सुरेंद्र सिंह फलों की रेहड़ी लगाता था। वह भी तीन बच्चों का पिता था। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बस चालक के खिलाफ केस दर्ज

थाने में सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद मौका मुआयना किया गया और नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल ऑटो रिक्शा चालक के बयान दर्ज कर इस संबंध में प्राइवेट बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - विजय सिंह, जांच अधिकारी पुलिस थाना तोशाम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed