फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Burglars made off target house

चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

Thu, 18 Feb 2016 01:05 AM IST
चरखी दादरी ब्यूरो ।
चरखी दादरी ब्यूरो । Updated Thu, 18 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Burglars made off target house

चरखी दादरी। एमसी कॉलोनी स्थित बंद पड़े मकान से चोरों ने सेंध लगाकर हजारों की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित मकान मालिक ने घटना में करीब सवा लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

पुलिस को दी शिकायत में एमसी कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसके चाचा का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ है। बुधवार रात चोरों ने मकान के पीछे के रास्ते से घर में एंट्री लेकर कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने एक कमरे में संदूक में रखी करीब 25 हजार नगदी सहित एक सोने व तीन चांदी की अंगुठी, दो जोड़ी पाजेब सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह जब घर संभालने यहां पहुंचा तो मामले का पता चला। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना भी किया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत हमारे पास आई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed