फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bride running away after week of court marriage in Bhiwani

Bhiwani: कोर्ट मैरिज के सात दिन बाद घर से फरार हुई दुल्हन, पिता ने ही पुलिस को दी शिकायत

Sat, 04 Feb 2023 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 03:56 PM IST
सार

असम निवासी लापता युवती के पिता ने बताया कि उसने अपनी एक लड़की की शादी नंदगांव निवासी युवक के साथ कर रखी है। वह परिवार के साथ अपने दामाद के घर आया हुआ है। यहीं पर उसने अपनी अन्य लड़की की शादी सहमति के बाद महेंद्रगढ़ निवासी एक युवक के साथ 23 जनवरी को कोर्ट में करवाई थी।

विज्ञापन
Bride running away after week of court marriage in Bhiwani
bride - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भिवानी में कोर्ट मैरिज करने के एक सप्ताह के बाद दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। दुल्हन के पिता ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और उक्त युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में असम निवासी लापता युवती के पिता ने बताया कि उसने अपनी एक लड़की की शादी नंदगांव निवासी युवक के साथ कर रखी है। वह परिवार के साथ अपने दामाद के घर आया हुआ है। यहीं पर उसने अपनी अन्य लड़की की शादी सहमति के बाद महेंद्रगढ़ निवासी एक युवक के साथ 23 जनवरी को कोर्ट में करवाई थी। शादी के बाद युवती अपने पति के साथ चली गई। लेकिन तीन दिन बाद ही वह उसके पास आ गई और 30 जनवरी को बिना किसी को कुछ बताए घर से भाग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed