फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   boy fled after Vulgar Antics

छात्रा से अश्लील हरकत कर युवक फरार

Mon, 19 Oct 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Mon, 19 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
वैश्य कॉलेज के सामने शनिवार रात एक युवक ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और फिर फरार हो गया। इस पर खूब हंगामा भी हुआ और पुलिस को फोन किया गया मगर आधे घंटे तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। बाद में युवती के परिजन उसे घर लेकर गए।
विज्ञापन


मामला शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है। वैश्य कॉलेज के सामने वाले मार्ग से एक छात्रा गुजर रही थी। इसी दौरान छात्रा के पीछे से एक युवक आया और छात्रा को पकड़ अश्लील हरकत की। छात्रा ने शोर मचाया तो वहां से ऑटो से गुजर रहा एक व्यक्ति उसे बचाने पहुंचा। व्यक्ति युवक को पकड़ने लगा तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


 भागने के दौरान युवक की चप्पल भी निकल गई और युवक नंगे पांव ही भाग गया। इसकी सूचना मौके से ही पुलिस कंट्रोल रूम, महिला थाना, शहर थाना में की गई। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे। बाद में छात्रा के परिजन वहां आए और उसे अपने साथ लेकर गए। मामले में क्षेत्र की चौकी टीआईटी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि उनके पास छेड़छाड़ या अश्लील हरकत का कोई मामला नहीं आया। हमारे राइडर वैश्य कॉलेज क्षेत्र में गश्त करते रहे है। शिकायत आती तो कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed